पुलिस टीम ने नाबालिक अपहृता की बरामदगी कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।दिनांक 02.07.25 को वादी निवासी नरायनपुर महादेव मिश्र थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दिया गया कि उनकी नाबालिक पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 29.06.25 को शादी का झासा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाया गया है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर तत्काल मु0अ0सं0-234/25 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक अमित चौहान को दिया गया ।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक अमित चौहान मय हमराह हेड कांस्टेबल मोईन नसीम अहमद व महिला कास्टेबल शिम्पी सिंह द्वारा पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा की अनुमति से पश्चिम बंगाल रवाना होकर सतत प्रयासों से दिनांक 06.10.2025 को प्राप्त लोकेशन के आधार पर थाना रबीन्द्र नगर, जनपद दक्षिणी 24 परगना (प. बंगाल) से अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त फिरोज शेख पुत्र शेख जाहिद अब्बास उर्फ हसन शेख निवासी ग्राम संतोषपुर थाना रबीन्द्र नगर (प. बंगाल) को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर अभियुक्त को थाना कोतवाली देहात लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पीड़िता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 137(2)/64(2)(M) BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *