Balrampur Times

डीएम की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व प्राप्ति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बलरामपुर।जनपद में कर करेत्तर एवं राजस्व प्राप्ति की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में डीएम ने राज्य कर , स्टाम्प एवं पंजीयन , बैंक , आबकारी , खनन , विद्युत , परिवहन विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व संग्रह की स्थिति, लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता के साथ करें।बैठक के दौरान डीएम ने विभागवार समीक्षा करते हुए जिन विभागों की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, उन्हें विशेष अभियान चलाकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बकाया वसूली के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर नियमित अनुश्रवण करने पर जोर दिया।बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, समस्त उप जिलाधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button