Balrampur Times

करंट की चपेट में आने से करीब 16 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत, गांव पसरा में मातम

रिपोर्ट – ब्यूरो सिद्धार्थ नगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटली नानकार के टोला नौडीहवा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां करंट लगने से 16 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवानदीन की 16 वर्षीय पुत्री गायत्री वर्मा, जो धूपा देवी इंटर कॉलेज पिरैला में इंटर की छात्रा थी, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान दीवार में लगे बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे अचानक आग लग गई।आग की चपेट में आने से पास में लगा होल्डर बल्ब, बिस्तर और लकड़ी की चौकी जलकर राख हो गई। घटना के समय बालिका की मां किसी काम से गांव में गई हुई थीं, जबकि छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थी। घर से धुआं और आग की लपटें देख छोटी बहन ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास खेल रहे बच्चों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी हुई । कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गायत्री की जान जा चुकी थी।घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। संबंध में थाना अध्यक्ष भवानीगंज ने बताया है कि पुलिस मौके पर गयी है घर वाले पीएम नहीं करवाना चाह रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button