Balrampur Times

नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों को किया गया सम्मानित एवं प्रवेशोत्सव के साथ विदाई समारोह का हुआ आयोजन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार, बलरामपुर।प्राथमिक विद्यालय रेहरा बाजार प्रथम शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार बलरामपुर में छात्र शिवम मौर्या एवं अंश वर्मा को नवोदय विद्यालय में चयनित होने के लिए विद्यालय के द्वारा सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय रेहरा बाजार प्रथम जनपद बलरामपुर का एक मात्र ऐसा सरकारी विद्यालय है जहाँ से प्रत्येक वर्ष दो – तीन छात्र/छात्राओं का चयन नवोदय विद्यालय , विद्याज्ञान अटल आवासीय विद्यालयों में होता है। इस वर्ष भी विद्यालय से दो छात्रों शिवम मौर्या और अंश वर्मा का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है जबकि पूर्व छात्र करन गुप्ता का चयन अटल आवासीय विद्यालय में हुआ है। बच्चों के चयन से विद्यालय परिवार के साथ साथ अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय से छात्रों के चयन पर खंड शिक्षाधिकारी श्री रमेश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तव में विद्यालय से प्रति वर्ष बच्चों का नवोदय विद्यालय और अटल आवासीय में होना यहां के शिक्षकों की कर्मठता का परिणाम है ऐसी ही शिक्षा यदि प्रत्येक सरकारी स्कूल में मिलने लगे तो कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में पढ़ने के लिए क्यों भेजेगा। और अन्य विद्यालयों को इस विद्यालय से सीख लेना चाहिए कि किस तरह हर साल 2 या 3 बच्चों का अच्छे स्कूल में चयन होता आ रहा है । बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, डी सी मोहित देव त्रिपाठी , जनपद के शिक्षकों तथा अभिभावकों ने बच्चों को बधाईयां देने के साथ साथ विद्यालय परिवार की सराहना की है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा छात्रों के साथ साथ उनके अभिभावकों श्री दीना नाथ वर्मा एवं अजय मौर्या को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कक्षा 5 उत्तीर्ण करने वाले छात्र छात्राओं को विदाई समारोह आयोजित कर आगे की शिक्षा की शुभकामनाओं के साथ पुरस्कृत किया गया । विद्यालय द्वारा कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले छात्रों को रोली चन्दन लगाकर व चॉकलेट खिलाकर प्रवेश उत्सव के रूप में स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर शिक्षा मित्र पम्मी गुप्ता द्वारा छात्रों के नवोदय में चयनित होने की खुशी में शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र एवं प्रवीण तिवारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि ये हमारे शिक्षकों की कड़ी मेहनत का फल है कि प्रत्येक वर्ष हमें हमारे बच्चे खुश होने का मौका प्रदान करते हैं और जनपद तथा प्रदेश स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन करते हैं।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह, शिक्षक कृष्ण कुमार मिश्र, शिक्षक प्रवीण तिवारी, शिक्षिका पम्मी गुप्ता, अभिभावक, दीना नाथ वर्मा, अजय मौर्या छात्र अनन्या गुप्ता, अंशिका वर्मा, मो साजिद, अंश कन्नौजिया, शुभ गुप्ता, आंचल वर्मा, अनुभव, परी, शिवानी, शैलेश, अंश वर्मा ,शिवम मौर्या , सनीआदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button