Balrampur Times

डीएम की अध्यक्षता में श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्रम विभाग के कार्यों, योजनाओं की प्रगति तथा पात्र लाभार्थियों को अधिकाधिक लाभान्वित किए जाने की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि श्रम विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र श्रमिक एवं उनके परिवार इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण श्रमिकों सहित अन्य पात्र कामगारों का अधिकाधिक पंजीकरण कराया जाए। साथ ही विभिन्न विभागों के समन्वय से श्रमिक हित से जुड़ी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, जनसंपर्क माध्यमों एवं शिविरों का प्रभावी उपयोग किया जाए। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं प्रगति के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इस दौरान सहायक श्रमायुक्त व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button