Balrampur Times

नारी शक्ति वंदन’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।कलेक्ट्रेट सभागार में ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मनिर्भरता के अवसरों की जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर आकांक्षा तिवारी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1930 (साइबर हेल्पलाइन)—की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल इन सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया।महिला कल्याण विभाग की ओर से श्रीमती कविता पाल तथा शिक्षा विभाग की ओर से श्रीमती ज्योत्सना मिश्रा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तार से साझा की। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की जानकारी उपायुक्त स्वतः रोजगार श्रीमती प्रियंवदा द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि समूह आधारित मॉडल से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि समाज में नेतृत्वकारी भूमिका भी निभा रही हैं।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ सत्र रहा, जिसमें स्वयं सहायता समूह ‘सरस्वती समूह’ से जुड़ी श्रीमती पूनम ने अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार समूह से जुड़कर उन्होंने आजीविका के नए अवसर प्राप्त किए और आर्थिक रूप से सशक्त बनीं। उनके अनुभवों ने उपस्थित महिलाओं में नया उत्साह और आत्मविश्वास जगाया।इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान श्रीमती सविता सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि “नारी शक्ति अधिनियम महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।”कार्यक्रम में उपायुक्त मनरेगा , सीओ सिटी,जिला प्रोबेशन अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button