Balrampur Times

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 077/2026 धारा 137(2)/87/64(2)(M) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना रेहरा बाजार बलरामपुर से संबंधित अभियुक्त पारवाज अली उर्फ साहेब पुत्र सफीकत अली निवासी सौतनपुरवा (सानपुरवा) कल्याणपुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को गिरफ्तार मा0 न्यायालय रवाना किया गया।दिनांक 29.3.26 को वादी द्वारा थाना रेहरा बाजार पर लिखित तहरीरी सूचना दी गई कि वादी की पौत्री को अभियुक्त बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिसके आधार पर थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0स0 077/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया, विवेचना के क्रम में अपृह्ता की बरामदगी करते हुए मुकदमा उपरोक्त में विवेचनात्मक कार्यवाही से धारा 64(2)(M) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट धारा की बढोत्तरी करते हुए मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त पारवाज अली उर्फ साहेब पुत्र सफीकत अली निवासी सौतनपुरवा (सानपुरवा) कल्याणपुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button