Balrampur Times

नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

गैंडास बुर्जुग बलरामपुर।दिनांक 17.03.26 को थाना गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्रान्तर्गत वादिनी निवासी ग्राम कंचनपुर थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देकर विपक्षी द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री व भतीजी को शादी के नियत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 27 /26 धारा 87/137(2) बी.एन.एस. पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व मे आज आज दिनांक- 11.04.2026 को थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अपह्ता को जनपद बैशाली राज्य बिहार से दिनांक 24.03.26 को बरामद किया गया तथा पतारसी सुरागरसी के क्रम में अपह्ता को ग्राम सातम रई थाना आर जी आई एयर पोर्ट हैदराबाद से दिनांक 07.04.26 को बरामद किया गया तथा वही से अभियुक्त परवेज पुत्र शहाबुल्ला निवासी कंचनपुर थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को मु0अ0सं0 27/26 धारा 87/137(2) बी0एन0एस0 में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया । न्यायालय से ट्राजिट रिमाण्ड दिनांक 12.04.26 समय 11.00 बजे तक प्राप्त कर लाया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है तथा अपह्ता को महिला आरक्षी रिचा राना के सुपुर्दगी में देकर अग्रिम विधिक कार्य़वाही हेतु वन स्टाप सेन्टर बलरामपुर रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button