Balrampur Times

साइबर फ्रॉड के 16000 रुपये पीड़ित के खाते में कराए गए वापस

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

जरवा,बलरामपुर।दिनांक 31/01/2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी कश्मीर सिंह (SSB खबरी नाका) के साथ धोखाधड़ी की गई। साइबर ठग द्वारा पीड़ित के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से कुल 16000 रुपये की धनराशि अवैध रूप से आहरित कर ली गई। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।साइबर हेल्पडेस्क थाना को.जरवा द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित के खाते से निकाली गई 16000 रुपये की धनराशि आरोपी के खातों में होल्ड कराए गए। होल्ड की गई धनराशि के संबंध में माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए साइबर ठगी की पूर्ण 16,000 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button