Balrampur Times

डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज ईटई रामपुर का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया संवाद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

विद्यालय में शीघ्र संचालित होगी आधुनिक लाइब्रेरी, टैब लैब से पढ़ेंगे छात्र

बलरामपुर।जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने की दिशा में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा आज राजकीय इंटर कॉलेज ईटई रामपुर विकास खंड गैंडास बुजुर्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, विषयगत समझ एवं भविष्य की तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विद्यालय में लाइब्रेरी संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी को बल मिले।उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालय की टैब लैब का उपयोग लाइब्रेरी के रूप में भी किया जाए, जिससे छात्र डिजिटल माध्यम से विभिन्न विषयों की पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री तक आसानी से पहुंच सकें। इससे आधुनिक तकनीक के माध्यम से अध्ययन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।जिलाधिकारी द्वारा छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि छात्र प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी माहौल में तैयारी कर सकें और भविष्य में उच्च प्रतिस्पर्धाओं में सफलता प्राप्त करें।निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने, नियमित कक्षाएं संचालित करने एवं छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।यह पहल निश्चित रूप से विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में सहायक सिद्ध होगी तथा उन्हें आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा वातावरण प्रदान करेगी।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा व अन्य संबंधित अधिकारी , कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button