Balrampur Times

पीली ईंटों से बन रही स्कूल की बाउंड्री, मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां!

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर शिक्षा क्षेत्र सहजौरा राजकीय नवीन हाई स्कूल के निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्कूल की बाउंड्री वॉल में घटिया गुणवत्ता की पीली ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो निर्धारित निर्माण मानकों के बिल्कुल विपरीत है।ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का निर्माण कार्य न केवल सरकारी धन की खुली बर्बादी है, बल्कि आने वाले समय में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकता है।बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा उपजिलाधिकारी उतरौला (SDM) को फोन के माध्यम से तत्काल अवगत कराया गया। इसके साथ ही पूरे मामले का वीडियो साक्ष्य भी बेसिक शिक्षा अधिकारी के व्हाट्सएप पर भेजकर स्थिति से अवगत कराया गया है, ताकि निर्माण कार्य में हो रही अनियमितताओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।इस संबंध में जब एसडीएम उतरौला से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचित कर दिया गया है।अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और दोषियों के खिलाफ कब तक सख्त कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button