Balrampur Times

पुलिस की सतर्कता से महिला का अनमोल जीवन को बचाया गया

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

पचपेड़वा बलरामपुर।आज दिनांक 06.04.2026 को थाना पचपेड़वा की मिशन शक्ति टीम को जरिए दूरभाष सूचना प्राप्त हुई कि पचपेड़वा अन्तर्गत एक महिला भाथर पुल पर खड़ी है तथा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है। उक्त सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम तत्काल मौके पर पहुंची।टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला को सुरक्षित एवं सकुशल जीवित बचाकर अपने संरक्षण में लिया गया तथा मिशन शक्ति केंद्र लाया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम…., निवासी ग्राम भोजपुर, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर बताया। महिला ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं तथा उसका पति रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहता है। वह वर्तमान में अपने पति के मामू के घर पर रह रही थी। महिला द्वारा बताया गया कि परिवारिक कलह से परेशान होकर वह आत्महत्या करने के उद्देश्य से भाथर पुल पर गई थी तभी पुलिस पहुँचकर हमे बचा लिया।मिशन शक्ति टीम द्वारा पीड़िता के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर मिशन शक्ति केंद्र बुलाया गया। परिजनों की उपस्थिति में महिला की काउंसिलिंग की गई तथा उसे समझाया-बुझाया गया।काउंसिलिंग के उपरांत पीड़िता अपनी माता एवं परिजनों के साथ जाने के लिए सहमत हुई। तत्पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए महिला को उसकी माता के साथ सकुशल घर भेज दिया गया। माता एवं परिजनों द्वारा थाना पचपेड़वा मिशन शक्ति टीम को धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button