Balrampur Times

पुलिस टीम ने बैट एवं स्टम्प से हत्या’ कारित करने वाले 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।दिनांक 04.04.2026 को वादी सलीम पुत्र हफीजुल्ला निवासी पिपरा याकूब बभनी थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित आकर सूचित किया कि उनके भाई निजामुद्दीन उम्र 65 वर्ष पुत्र हफीजुल्ला को अभियुक्त अकरम खां उम्र 30वर्ष पुत्र लल्लन खां निवासी पिपरा याकूब बभनी थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर आदि 04 नफर नामजद अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खेत सींचने की पाइप को वापस किये जाने की बात को लेकर हुए वाद विवाद दौरान उनके भाई निजामुद्दीन उम्र 65 वर्ष पुत्र हफीजुल्ला को बैट व स्टम्प से मारने पीटने जिससे उनकी मौके पर मृत्यु होने जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0आ0सं0 40/26 धारा 105, 115(2), 191(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा उक्त घटना का अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंग अविरल शुक्ल के कुशल नेतृत्व में दौरान विवेचना संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में विवेचक थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल द्वारा धारा 103(1) बीएनएस की वृद्धि करते हुए आज दिनाँक 06.04.2026 को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस टीम उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उप निरीक्षक मूलचंद द्वारा मु0अ0सं0-मु0अ0सं0 40/2026 धारा 103(1),115(2),191(2) BNS से संबंधित अभियुक्त अनवार पुत्र शमशुद्दीन (प्रकाश में लाया गया)अकरम खां पुत्र लल्लन खां ,सलमान खां पुत्र अनवार खां,शमसुद्दीन खां पुत्र बदरूजमा निवासी पिपरा याकूब बभनी थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को 48 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल क्रिकेट बैट एवं स्टम्प बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button