Balrampur Times

डीएम ने गौ आश्रय स्थल विशुनापुर का किया निरीक्षण, सहभागिता योजना के तहत दुधारू पशु पात्र परिवारों को देने के निर्देश

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा आज गौ आश्रय स्थल विशुनापुर विकास खंड बलरामपुर का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का विस्तृत रूप से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंश के लिए उपलब्ध हरे चारे, भूसे, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई एवं शेड की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौवंश के लिए हरे चारे एवं अन्य पोषण संबंधी व्यवस्थाएं नियमित एवं पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने पेयजल की सतत उपलब्धता बनाए रखने तथा आश्रय स्थल में स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि गौवंश को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहभागिता योजना के अंतर्गत दुधारू एवं स्वस्थ गौवंश को चिन्हित कर पात्र एवं इच्छुक परिवारों को सुपुर्द किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इससे एक ओर जहां गौवंश का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित होगा, वहीं दूसरी ओर पात्र परिवारों की आजीविका में भी वृद्धि होगी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाए तथा सुपुर्द किए गए गौवंश की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button