Balrampur Times

समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के निर्माण की दिशा में कार्यवाही तेज

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

डीएम ने महादेव मिश्र में चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बलरामपुर।जनपद में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के निर्माण की दिशा में कार्यवाही तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा महादेव मिश्र विकास खंड बलरामपुर में चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित विद्यालय हेतु उपलब्ध भूमि, पहुंच मार्ग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि कक्षा 6 से 12 तक संचालित होने वाले इस समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय हेतु शासन स्तर से बजट भी प्राप्त हो चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि इस विद्यालय के निर्माण से जनपद के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी पढ़ाई में गुणवत्ता आएगी और वे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button