Balrampur Times

डीएम ने लिया ‘बलरामपुर महोत्सव’ की तैयारियों का जायजा ,सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

03 से 05 अप्रैल तक आयोजित होगा ‘बलरामपुर महोत्सव

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा आगामी ‘बलरामपुर महोत्सव’ की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बड़ा परेड ग्राउंड का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉल, मंच, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में, जनपद के जनप्रतिनिधिगण, व्यापारी एवं उद्यमी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों की सहभागिता से 03 से 05 अप्रैल 2026 तक बड़ा परेड ग्राउंड में ‘बलरामपुर महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।यह महोत्सव जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय प्रतिभाओं एवं पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि महोत्सव के सभी आयोजन सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था के उच्च मानकों के अनुरूप संपन्न हों।उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।बलरामपुर महोत्सव को जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता से आयोजित किया जा रहा है।इसे जनभागीदारी एवं सामूहिक स्वामित्व का सशक्त उदाहरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।महोत्सव में सभी आयु वर्गों को ध्यान में रखते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं—सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोक कलाएं,स्थानीय व्यंजन एवं हस्तशिल्प स्टॉल,विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी,मनोरंजन एवं सहभागिता आधारित गतिविधियां।इस वर्ष महोत्सव में बच्चों एवं परिवारों के लिए विशेष रूप से कार्निवाल थीम आधारित गतिविधियां प्रस्तावित हैं, जिनमें झूले, फन जोन, गेम्स एवं इंटरैक्टिव कार्यक्रम शामिल होंगे, जिससे आयोजन सभी के लिए आकर्षक एवं यादगार बनेगा।महोत्सव में जनपद के स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें मंच प्रदान किया जाएगा।गायन, नृत्य, अभिनय एवं अन्य कला विधाओं से जुड़े कलाकारों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी , उपायुक्त मनेरगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर,जिला पर्यटन अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button