Balrampur Times

धूमधाम से मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती, निकली भव्य धम्म यात्रा

रिपोर्ट – रमेश कुमार शर्मा

सादुल्लानगर/बलरामपुर। भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर चेतना सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य धम्म यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह करीब 10 बजे सम्राट अशोक बुद्ध विहार, घासी पोखरा में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर धम्म यात्रा को रवाना किया।धम्म यात्रा अचलपुर चौधरी से प्रारंभ होकर सादुल्लानगर, गूमा फातमा जोत, चैनवापुर, अलाउद्दीनपुर, किशुनपुर सागर, मुण्डा चौराहा, देवरिया आदम, गोकुला बुजुर्ग व भैसाही होते हुए छितलूपुर-दतलूपुर (घासी पोखरा) पहुंची। यात्रा के दौरान बाबा साहब के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों को उनके विचारों से अवगत कराया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव सियाराम सरोज, कोषाध्यक्ष राम तीरथ कनौजिया, एडवोकेट प्रेमचन्द्र सोनी, सत्रोहन वर्मा (सपा नेता), मुन्ना लाल, राम लोचन, राम उग्रह, फैजान प्रधान, महमूद आलम प्रधान, मोहम्मद अहमद प्रधान, योगेंद्र एडवोकेट, चन्द्रभान मिश्र, दिलीप वर्मा, राम कुमार कनौजिया (प्रधान), राम फेर कनौजिया, भाई लाल, विजय कुमार, राम बेचन, महेश कुमार, मुकेश कुमार, अरुण कुमार, दिनेश चौहान, मोहनलाल, रमेश कुमार, कल्लू, राकेश कुमार, राजकुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button