Balrampur Times

बाबूलाल कमलापुरी बभनजोत, गौराचौकी इंटर कालेज के प्रांगण में वार्षिक पुरस्कार एवं अंकपत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न

बभनजोत, गोण्डा।आज दिनाँक 27/03/2026 को बाबूलाल कमलापुरी बभनजोत, गौराचौकी इंटर कालेज के प्रांगण में वार्षिक पुरस्कार एवं अंकपत्र वितरण कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया गया। जिसमें गोंडा जिले की जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं मनकापुर के उप जिलाधिकारी  अवनीश त्रिपाठी  की गरिमायी उपस्थिति रही ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एकता गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, अभिभावकों तथा प्रबंधन के शीर्ष पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया तथाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र / धात्राओं द्वारा शैक्षणिक, खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। समारोह के दौरान कक्षावार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्राफी प्रमाण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही साथ गीत, संगीत, चित्रकला एवं अन्य सह-पाठ्य‌क्रम का स्वागत किया तथा गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। पिछले सत्र के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ।मुख्य अतिथि महोदया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व के बारे में बताया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावकगण की उपस्थिति सराहनीय रही ।विद्यालय परिवार की तरफ से प्रबंधक  पवन कुमार कमलापुरी, निदेशक शिव कुमार मित्तल, उप प्रबंधक  राजेंद्र कुमार मित्तल( रिंकू ) की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुकों को जलपान की व्यवस्था कराई गई तथा उनका सह्रदय आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button