Balrampur Times

पुल निर्माण में बड़ा घोटाला,घटिया सामग्री से बन रहा पुल, जांच की मांग

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। जनपद के ग्राम सभा बलुआ-बलुई (बौडिहवा) में बन रहे पुल के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार पुल निर्माण में पतले और निम्न गुणवत्ता के सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहीं सीमेंट की मात्रा भी बेहद कम डाली जा रही है। इसके अलावा मानक सामग्री के बजाय केवल सादा बालू का प्रयोग किया जा रहा है।
मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि निर्माण कार्य ठेकेदार एवं जेई के निर्देश पर इसी प्रकार किया जा रहा है और इसे “पास” भी किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, इस पुल निर्माण के लिए लगभग ₹88.89 लाख का बजट स्वीकृत है, इसके बावजूद घटिया सामग्री का उपयोग भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा पुल का निर्माण मानक के अनुरूप कराया जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस लापरवाही पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में यह पुल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button