Balrampur Times

जनपद की बेटी ने किया कमाल, पीएमएल में हुआ चयन

रिपोर्ट – ब्यूरो सिद्धार्थनगर

शिवांगी राव के पीएमएल में चयन से खुशी की लहर

सिद्धार्थनगर । जनपद की होनहार फाइटर शिवांगी राव ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। आलम मार्शल आर्ट्स की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिवांगी राव का चयन मुंबई के प्रो एमएमए लीग (PML) में 24 मई को होने वाले मुकाबलों के लिए किया गया चयन 29 मार्च 2026 को दिल्ली के पीतमपुरा मे हुए इवेंट के दौरान शिवांगी राव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लेवल-2 के लिए क्वालिफाई किया। इस उपलब्धि के बाद उनके कोच आलम सर और पूरी टीम में खुशी का माहौल देखने को मिला।
शिवांगी राव ने अपनी सफलता पर कहा कि, “आज के समय को देखते हुए हर लड़की को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग जरूर लेनी चाहिए, जिससे वह आत्मनिर्भर और सुरक्षित बन सके।इस इवेंट का आयोजन PML के फाउंडर निमित्त साहनी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें रेफरी सलमान अहमद, हार्दिक चौगले, अरशद शेख और राज सहित अन्य अधिकारियों ने मिलकर APL सेलेक्शन कि प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया।इस चयन में कुल 6 फाइटर्स ने लेवल-2 का खिताब अपने नाम किया, जिनमें बर्डपुर की रहने वाली शिवांगी राव भी शामिल हैं।यह उपलब्धि न केवल शिवांगी राव के लिए, बल्कि पूरे सिद्धार्थनगर और आलम मार्शल आर्ट्स के लिए गर्व का पल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button