Balrampur Times

अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा किया गया थाना सादुल्लानगर का औचक निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर/बलरामपुर।अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा थाना सादुल्लानगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर सीसीटीएनएस कार्यालय,कार्यालय अभिलेख,महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से जायजा लिए एवंथाना कार्यालय के अभिलेखों को अद्यतन रखने,लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी,कर्मचारीगण को अनुशासन बनाए रखने,समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा जनता के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button