Balrampur Times

धर्म की गूंज से गूंज उठा गैंडास बुजुर्ग पकड़ी भुवारि, भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

गैंडास बुर्जुग,बलरामपुर। पकड़ी भुवारि में इन दिनों धार्मिक माहौल चरम पर है। गांव पूरी तरह भक्ति और आस्था में डूबा नजर आ रहा है। चारों ओर भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है।कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से कलश पूजन के साथ हुआ। इसके बाद निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों के साथ यात्रा में शामिल हुईं, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
यह भव्य श्रीमद् भागवत कथा 7 से 13 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। सात दिवसीय इस कथा में प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसमें भगवान के 24 अवतार, शिव-पार्वती विवाह, राम जन्म, कृष्ण जन्म और गोवर्धन पूजा प्रमुख हैं।कथा वाचन के लिए जबलपुर (मध्य प्रदेश) से आईं प्रसिद्ध कथावाचक देविका किशोरी एवं आचार्य सत्येन्द्र तिवारी ने कथा का शुभारंभ किया। उनके मधुर वाणी में कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।इस आयोजन के मुख्य आयोजक रामप्रीत वर्मा एडवोकेट हैं। उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।कलश यात्रा एवं उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रवि भारती (पूर्व गन्ना चेयरमैन), मनोज कुमार तिवारी, भभूति प्रसाद राजभर, लल्लू प्रसाद वर्मा (ग्राम प्रधान पकड़ी भुवारि), जनक राम वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, सुरा चन्द्र चौहान, राम निवास वर्मा (जिला पंचायत पद प्रत्याशी), राम धीरज वर्मा, वसंत राम मौर्या, रामसिंह वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, अम्बिका प्रसाद दूबे, मुन्ना दूबे, राम वृक्ष वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button