Balrampur Times

फसल कटाई से पूर्व मौसम का ध्यान रखें किसान भाई – कृषि वैज्ञानिक

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

मनकापुर, गोण्डा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राम लखन सिंह ने कृषकों से खेत की कटाई से पूर्व मौसम का ध्यान रखने की सलाह दी । उन्होंने बताया कि फसल कटाई के हिसाब से इस समय मौसम उपयुक्त नहीं है । बादल छाए हुए हैं तथा बूंदाबांदी की संभावना है । सरसों फसल की फसल की कटाई लगभग समाप्त हो चुकी है । गेहूं की कटाई का कार्य शुरू है । गेहूं फसल की कटाई के उपरांत बंडल अवश्य बनायें । फसल काटने के बाद बंडल न बनाने पर तेज हवा में लाॅक उड़ने का डर रहता है । बंडल बनाने से फसल उसी जगह रखी रहती है । पकी फसल की कटाई के साथ-साथ मड़ाई का कार्य भी कर लें । फसल कटाई के उपरांत खेत में अनावश्यक रखने पर वर्षा होने पर भीगने का डर बना रहता है । वर्षा होने पर दाने की गुणवत्ता खराब हो जाती है । किसान भाई मौसम की भविष्यवाणी देखकर कार्य करें । मूंग फसल की कम अवधि की उन्नत प्रजाति का चयन कर बुवाई का कार्य 10 अप्रैल तक अवश्य पूरा करें । फसल की बुवाई का कार्य उचित नमी की अवस्था में करें । डॉ.एस.के.वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र ने जायद में बोई गई कद्दू वर्गीय सब्जियों आदि एवं गन्ना की फसल में नियमित सिंचाई करने की सलाह दी । उन्होंने बताया कि फसल की कटाई उचित अवस्था में करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button