Balrampur Times

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: अधिवक्ता चंद्रभान श्रीवास्तव की मौके पर मौत,15 फीट तक खून की छींटे

रिपोर्ट -जितेन्द्र पटेल

बलरामपुर में शनिवार को देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 65 वर्षीय अधिवक्ता चंद्रभान श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा विशुनपुर विश्वविद्यालय-कोयलरा चौराहे के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधिवक्ता सड़क पर दूर तक उछल गए और गंभीर रूप से कुचल गए। करीब 15 सीट तक खून की छींटे और मांस दिखाई पड़ रही है. मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।स्थानीय अधिवक्ताओं ने बताया कि चंद्रभान श्रीवास्तव मूल रूप से कोड़री गांव के निवासी थे और वर्तमान में पहलवारा में रह रहे थे। वे लंबे समय से वकालत के पेशे से जुड़े थे और क्षेत्र में उनकी पहचान एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में थी।घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अधिवक्ता समुदाय और स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों ने जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button