Balrampur Times

जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ क्रॉप कटिंग

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

जिलाधिकारी ने गेहूं की फसल की उपज का लिया जायजा

बलरामपुर।​प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आज जनपद के विकास खण्ड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत शिवानगर में जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की उपस्थित में गेहूं की फसल का क्रॉप कटिंग प्रयोग सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।​यह क्रॉप कटिंग गाटा संख्या 196 पर किया गया। कटाई के दौरान निर्धारित मानकों का पालन करते हुए समबाहु त्रिभुज आकार के कुल 43.33 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गेहूं की कटाई की गई।​जिसमें ​औसत उत्पादकता: 54.46 कुन्तल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हुई।​क्रॉप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों का ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समयबद्ध उपलब्धता के संबंध में भी किसानों से फीडबैक लिया और उनकी समस्याओं को सुना।​इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी सोभनाथ, लेखपाल श्रीमती भावना गुप्ता, राजस्व निरीक्षक उमाकान्त पाठक सहित भारी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button