Balrampur Times

बारिश से पूर्व सभी कटान निरोधक कार्य समय से पूर्ण किए जाएं: डीएम

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

डीएम ने राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम चौककला की सुरक्षा हेतु कटान निरोधक परियोजना का किया निरीक्षण

220.53 लाख रुपये की लागत से ग्रामों को कटान से सुरक्षित किए जाने का कार्य प्रगति पर

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बारिश के मौसम से पूर्व जनपद में संचालित सभी कटान निरोधक कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उन्होंने राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम चौककला एवं मधवापुर की सुरक्षा हेतु संचालित कटान निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान संबंधित बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम चौककला एवं मधवापुर को नदी कटान से सुरक्षित करने के लिए 220.53 लाख रुपये की लागत से कटान निरोधक कार्य कराया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत 400 मीटर लंबाई में जिओ बैग के माध्यम से लॉन्चिंग एप्रन एवं स्लोप पिचिंग का कार्य किया जाएगा, जिससे नदी के तट को मजबूती मिलेगी तथा आसपास की आबादी एवं कृषि भूमि को कटान से सुरक्षा प्राप्त होगी।जिलाधिकारी ने मौके पर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की जानकारी ली तथा संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान ग्रामवासियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है तथा कटान से बचाव के लिए प्रभावी एवं स्थायी उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात से पहले सभी संवेदनशील स्थलों पर कटान निरोधक कार्य पूर्ण कर लिए जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।इस दौरान अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड , खंड विकास अधिकारी हरैया , आपदा विशेष अरुण सिंग व अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button