Balrampur Times

गांव-गांव पहुंच रही योजनाएं, ‘गांव चलो अभियान’ से तेज हुआ जनसंपर्क”

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर । भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस और प्रदेश सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “गांव चलो अभियान” के तहत शुक्रवार को विधानसभा तुलसीपुर के मंडल तुलसीपुर अंतर्गत शक्ति केंद्र विशुनपुर खैरहनिया बूथ संख्या 381 पर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए लोगों को इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पार्टी की ओर से प्रकाशित बुकलेट का भी वितरण किया गया। प्रदीप सिंह ने कहा कि “गांव चलो अभियान” का उद्देश्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनसेवा का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक अनिल कुमार यादव, बूथ अध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button