Balrampur Times

सांसद निधि से बने आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा को नई दिशा

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

छपिया/गोण्डा । वी.पी. महाविद्यालय में सांसद निधि से निर्मित आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ‘राजा भैया’ के प्रतिनिधि कमलेश पाण्डेय एवं निसार अहमद उपस्थित रहे। करीब आठ लाख रुपये की लागत से निर्मित यह कंप्यूटर लैब आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे अब महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। मुख्य अतिथि बाबू राम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस लैब के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत मिलेगी, जिससे वे आधुनिक युग की प्रतिस्पर्धा में खुद को मजबूत बना सकेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि कमलेश पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह की सुविधाएं विकसित होना समय की मांग है, इससे बच्चों में तकनीकी ज्ञान का विस्तार होगा और उनका भविष्य सशक्त बनेगा। कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश चन्द्र, निसार अहमद, राम जी श्रीवास्तव, सच्चिदानन्द पाण्डेय, राघवेन्द्र मिश्रा, अन्नू मिश्रा, विजय दत्त सिंह, शिव कुमार ‘राजू’, जनक लाल यादव, गणेश यादव, परशुराम राजभर, सुखराम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button