Balrampur Times

पुलिस बल द्वारा स्कूटी,बाइक जागरूकता रैली निकाली गई

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।आज दिनांक 01.04.2026 को थाना गैंड़ास बुजुर्ग मिशन शक्ति,एंटी रोमियो टीम मय पुलिस बल द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत स्कूटी,बाइक जागरूकता रैली निकाली गई।रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं तथा आकस्मिक सहायता हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।इस दौरान उपस्थित पुलिस टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।बलरामपुर पुलिस द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक महिला एवं बालिका भयमुक्त, सुरक्षित एवं स्वाभिमानी जीवन व्यतीत कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button