Balrampur Times

रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी

रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के अलना भारी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, जिस पर उसकी पहचान श्रीमती पार्वती पाल (48) पत्नी कृष्ण कुमार पाल, निवासी तार गोहान थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या के रूप में हुई। स पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति कृष्ण कुमार पाल ने बताया कि पार्वती पाल गुरुवार सुबह घर से निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। परिजन उनकी तलाश कर ही रहे थे कि इसी बीच रेलवे ट्रैक पर किसी महिला के कटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में कीहै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button