Balrampur Times

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन, महिलाओं ने सुना प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके योगदान को सम्मानित करने तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन बड़े ध्यान एवं उत्साह के साथ सुना। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित हैं और इनका अधिक से अधिक लाभ उठाकर महिलाएं समाज में सशक्त भूमिका निभा सकती हैं।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। महिला प्रतिभागियों को स्वरोजगार, स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।इस दौरान डीएम विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम मनोहर तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी , कर्मचारीगण उपस्थित रहें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button