Balrampur Times

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

महिलाओं को अधिकारों व योजनाओं की दी गई जानकारी

बलरामपुर।नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत आज हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन कार्यालय में एक गरिमामय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों एवं उसके महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि यह अधिनियम उनके राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके माध्यम से महिलाओं की सहभागिता एवं प्रतिनिधित्व को सुदृढ़ किया जा रहा है।इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, आत्मनिर्भरता के अवसरों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन, वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं दत्तक ग्रहण इकाई के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button