Balrampur Times

नवविवाहिता ने फांसी के फंदे से लटककर की आत्महत्या , पुलिस छानबीन में जुटी

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला(बलरामपुर ) थाना क्षेत्र गैंडास बुजुर्ग के ग्राम इमलिया बनघुसरा मधपुर तिराहे पर एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की, शनिवार दोपहर 12बजे संगीता चौरसिया पत्नी सुरेश चौरसिया 22वर्ष ने अपने कमरे मे छत के कुंडी मे दुपट्टा गले मे लगाकर फांसी लगा ली,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है,सूचना पर पहुंचे मायके से मृतका के पिता गौरा चौराहा निवासी राम अभिलाख व माता स्वरस्ती देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 10 जून 2025 मे इमलिया बनघुसरा निवासी सुरेश चौरसिया पुत्र साधू चौरसिया के साथ किया था।इस संबंध मे कार्यवाहक थाना प्रभारी सिवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी,इस मौके पर सीओ उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार उतरौला प्रतिमा मौर्या, कार्यवाहक थाना प्रभारी सिवेन्द्र प्रताप सिंह, फोरेंसिक टीम के अलावा भारी संख्या मे महिला व पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button